फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर

विज्ञापन
स्योहारा। मोहल्ला शेखान में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाते नायब तहसीलदार व ईओ
विज्ञापन
स्योहारा। नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम मोहल्ला शेखान स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। विरोध के बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाना शुरू किया, जिससे अवैध कब्ज़ाधारकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विजय कुमार और ईओ विजेन्द्र सिंह पाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की जमीन से अस्थायी कब्जे हटवाए। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ कब्जाधारकों ने विरोध भी जताया। कुर्बान अहमद, फहीम अहमद, रिसालत, आकिब कैफ और जावेद अहमद समेत अन्य लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना और नोटिस के यह कार्रवाई की गई, जो उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पहले नोटिस देने की मांग की। इसके बावजूद टीम ने अपना अभियान जारी रखा और तालाब के अधिकांश हिस्से से अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिया। बाद में कब्जाधारकों ने खुद ही शेष अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिलाया, जिस पर अधिकारियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए फिलहाल कार्रवाई रोक दी और टीम वापस लौट गई। ईओ विजेन्द्र सिंह पाल ने बताया कि संबंधित गाटा संख्या की करीब 4550 वर्ग मीटर भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिलाधिकारी के आदेश पर तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उनका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बुधवार सुबह तक कब्जाधारकों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, तो टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करेगी।
अभियान के दौरान जेई स्मृति गुप्ता, लेखपाल अनिल कुमार, प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार, संपत्ति लिपिक अमित कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें