इंतजार के बाद आखिरकार बसपा ने सहारनपुर लोकसभा सीट को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। बसपा की तरफ से लोकसभा क्षेत्र प्रभारी माजिद अली को प्रत्याशी बनाया गया है। यह दूसरा मौका है जब बसपा ने माजिद अली पर दांव खेला है। इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। सहारनपुर लोकसभा में इस बार करीब 18 लाख 44 हजार मतदाता है।
इस सीट पर मुस्लिमों की संख्या अधिक होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। इसके अलावा दलितों की संख्या भी ठीक है। बसपा ने मुस्लिम और दलित समीकरण को देखते हुए ही माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बसपा से सांसद फजर्लुरहमान ने ही बाजी मारी थी। यह जीत तब हुई थी जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। इसके बावजूद बसपा प्रत्याशी ने यहां से जीत हासिल कर भाजपा को चुनौती दी थी। माजिद अली का कहना है कि रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।