फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने बीएसए को भेंट की चूड़ियां

Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Visit bangles that women officers. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जनपद के स्कूल संचालकों ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बेसिक शिक्षाधिकारी को चूड़ियां भेंट की। उन्होंने छात्रवृत्ति में 10 लाख से ज्यादा के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।  
विज्ञापन


बुधवार को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े स्कूल संचालक बेरीबाग स्थित बीएसए दफ्तर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी पुंवारका और प्रधानाध्यापक देश दीपक डाबरे ने छात्रवृत्ति में 10 लाख रुपये से ज्यादा का घोटाला किया है।

बीएसए को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रकरण की जांच नहीं बैठाई गई। उन्होंने कहा कि बच्चों की यूनिफार्म में चार करोड़ से ज्यादा का गोलमाल किया गया है। जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि विभाग दलाली का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन


विभाग में सही कार्यों को लटकाकर गलत कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच नहीं बैठाई गई तो विभाग की ईंट से ईंट से बजा दी जाएगी। स्कूल संचालकों ने बीएसए को चूड़ियां भेंट कर विरोध जताया।

इनमें अमरदीप नौसरान, नारायण सिंह, सीमा, शीतल, अंजली, प्रिया यादव, उमा, ममता, सुमन शर्मा, प्रकाश पांडेय, नरेंद्र सक्सेना, रोहित कटारिया, शेरसिंह, विनोद कुमार, दिनेश रुपडी, राकेश, प्रीतम सिंह, विपुल, मूलचंद, उज्ज्वल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें