फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रौनक लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर की वजह से बंद किए गए परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 48 दिन बाद फिर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। पहले दिन 30 से 40 फीसदी ही छात्र उपस्थित रहे, लेकिन 48 दिन बाद बच्चों के विद्यालयों में आने से रौनक लौट आई।
विज्ञापन

प्रदेश में प्री-नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 फरवरी से खोल दिए गए हैं, लेकिन सहारनपुर में 14 फरवरी को मतदान होने तथा ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों के मतदान केंद्र बने होने की वजह से विद्यालय नहीं खोले जा सके थे। 15 फरवरी को चुनावी अवकाश और 16 फरवरी को संत रविदास जयंती की वजह से अवकाश रहा था। ऐसे में विद्यालय 17 फरवरी से खोले गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 30 फीसदी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे। गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में संख्या इससे भी कम रही। देहात के भी ज्यादातर विद्यालयों में छात्र संख्या की यही स्थिति रही। शिक्षकों ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से छात्र कम संख्या में पहुंचे हैं। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों को कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया गया है। चूंकि पहला दिन था ऐसे में छात्रों की उपस्थिति कम रही है। संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उपस्थित बढ़ सके और पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।-अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें