फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की तीन घंटे तक अटकी रही सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर में रहने के दौरान करीब तीन घंटे तक एसबीडी जिला अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की सांसें अटकी रहीं। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एसबीडी जिला अस्पताल में एक दिन पहले से तैैयारी शुरू कर दी गई थी। शनिवार की सुबह पूरे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और चूने का छिड़काव किया गया। सभी बेड की शीट बदली गई थी। सभी चिकित्सक और स्टाफ ड्रेस में नजर आया। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। इसकी वजह से चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों और स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शाम चार बजे बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के सरसावा की ओर रवाना होने के बाद अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और स्टाफ ने राहत की सांस ली। अनेक चिकित्सकों ने तो लंच तक चार बजे के बाद ही किया।
प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण (फोटो )
सहारनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एसबीडी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले हीमो डायलेसिस यूनिट पहुंचे। यहां करीब दो मिनट रुकने के बाद वह सीधे वार्ड में पहुंचे। वार्ड में मरीज से बात कर इलाज के बारे में पूछा। इसके बाद वह इमरजेंसी के बाहर बनी कोविड केयर डेस्क पहुंचे, यहां डॉ. सतीश कुमार और उनके स्टाफ से बात की। उन्होंने थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई। मंत्री के पीछे पीछे एक कर्मचारी ट्रे में सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, कैप लिए घूमता रहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, एसआईसी डॉ. एसएस लाल, डॉ. एके चौधरी, डॉ. केवी सिंह, डॉ. मनीष पांडेय, देव कुमार, विक्रांत चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें