फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! गोकशी के आरोपियों नहीं पकड़ रही पुलिस

विज्ञापन
सहारनपुर में सर्किट हाउस मे आने के दौरान गोकशी के मामले में मुख्य मंत्री से मिलने पहुंची महिला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गोकशी के आरोपियों की शिकायत करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची महिला को सर्किट हाउस के गेट पर ही पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। महिला ने उसके पति पर जानलेवा हमला करने वाले गोकशी के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप पुलिस पर लगाया।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर क्षेत्र के कस्बा छुटमलपुर निवासी खुशनुमा अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ सर्किट हाउस पर मुख्यमंत्री को प्रार्थना देने के लिए पहुंची। खुशनुमा को जब गेट पर रोक दिया गया तो वह भावुक हो गई। तब, मीडियाकर्मियों से बात करते हुए खुशनुमा ने बताया कि उसके घर के पास ही कुछ लोग गोकशी करते हैं। इसकी शिकायत उसके पति ने पुलिस और शासन से की थी। इसी के चलते आरोपियों ने रंजिश में उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप लगाया कि वह कई बार थाने और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

सहारनपुर में सर्किट हाउस मे आने के दौरान गोकशी के मामले में मुख्य मंत्री से मिलने पहुंची महिला को- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें