फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तुर्किये और चीन के सामान का बहिष्कार

Sat, 17 May 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रायवाला कपड़ा मार्केट चौक पर चीन व तुर्किये का पुतला फुंकते कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद तुर्किये और चीन का विरोध शुरू हो गया है। सराफा एसोसिएशन, रायवाला कपड़ा व्यापार मंडल और फल व्यापारियों ने तुर्किये और चीन के सामान का बहिष्कार करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


आह्वान किया कि पाकिस्तान का सहयोग करने वाले इन देशों के साथ कारोबार का कोई संबंध नहीं रखा जाएगा। व्यापारियों ने रायवाला कपड़ा चौक का नाम सिंदूर चौक करने की घोषणा की।

शुक्रवार दोपहर के समय रायवाला कपड़ा मार्केट में व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने चीन और तुर्किये का पुतला फूंका। व्यापारी समाज ने चीन और तुर्किये से व्यापार न करने की शपथ ली और चौक का नाम सिंदूर चौक करने की घोषणा की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की जंग में चीन और तुर्किये ने हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ दिया। सभी व्यापारी इसका कड़ा विरोध करते हैं।
विज्ञापन


भविष्य में दोनों देशों से कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखे जाएंगे। भारत सरकार भी दोनों देशों से संबंध खत्म करें। कपिल बजाज, विनोद अनेजा, गुल्लू पांचाल, अंकित कोचर, गगन अरोड़ा, रोहित नारंग, गौरव, दीपक सैनी, सचिन, मोहित छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
देश पहले, कारोबार बाद में : सराफा कारोबारी

लक्ष्मी मार्केट सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि व्यापारियों के लिए देश सबसे पहले हैं। हमारी सेना ने तो पराक्रम दिखाया ही है। आम जनता का भी फर्ज बनता है कि वह देश के साथ खड़ी हो। तुर्किये से आने वाली कोई भी ज्वेलरी नहीं बेची जाएगी। कोई नए ऑर्डर नहीं दिए जाएंगे। सराफा कारोबारी देश के साथ खड़े हैं। सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल ने कहा कि तुर्किये से सभी तरह के व्यापारिक संबंध खत्म कर दिए गए हैं।
प्रस्ताव आया तो दस्तावेजों में किया जाएगा सिंदूर चौक

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल की आतंकी घटना के बाद से देश का हर नागरिक उद्वेलित है। भारतीय सेना की ओर से दिखाए गए पराक्रम और आपरेशन सिंदूर ने लोगों में देश प्रेम की भावना को और अडिग किया है। आपरेशन सिंदूर के साथ हर भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। रायवाला में चौक का नाम सिंदूर चौक का नाम से संबंधित कोई प्रस्ताव आता है तो उसे दस्तावेजों में भी सिंदूर चौक किया जाएगा।
नहीं बेचेंगे तुर्किये के सेब और चीन के फल

फल कारोबारी सुहैल ने बताया कि तुर्किये से अधिकतर सेब मंगवाया जाता है। हर व्यापारी देश के साथ खड़ा है। आगे से तुर्किये से कोई भी फल नहीं मंगवाया जाएगा। इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अन्य फल व्यापारियों से भी आह्वान किया कि तुर्किये और चीन के फल न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें