फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रही तीज महोत्सव की धूम

Fri, 05 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती पीजी पायस इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिले के देहात में गुरुवार को विभिन्न स्कूलों में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नानौता की चंद्रसैन कान्वेंट एकेडमी में आयोजित तीज महोत्सव में उर्वशी, भारती, कृतिका, नंदनी, सुहानी, उन्नति, इशिका, सिमरन आदि ने सावन के गीतों पर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन


इसके बाद हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोहन, जाह्नवी, इशिता ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य पंकज जैन ने तीज महोत्सव का महत्व बताया। मनोज अरोड़ा, रीतू अरोड़ा, सुधीर, पूजा, राखी, अंजलि, रुपाली आदि का सहयोग रहा।

गागलहेड़ी के पीजी पायस इंटर कॉलेज में प्रबंधक पंकज गर्ग ने तीज महोत्सव का महत्व बताया। इस मौके पर छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक शानदार मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल की नेहा और पारुल द्वारा साहिबा, सिमरन को प्रथम, शिवा, आंचल को द्वितीय, रविता और इरा को तृतीय स्थान के लिए घोषित किया गया। इस दौरान डेजी, वर्षा, अदिति, राघव, श्वेता, दीपिका, डोली, मनोज, राजकुमार, कुलदीप, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंगोह के गुरूनानक कन्या इंटर कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्राइमरी वर्ग में मुस्कान ने प्रथम और तनवीर कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गुरिंद्र कौर प्रथम और काजल मलिक द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में मानसी चौधरी ने प्रथम और रचना ने द्वितीय स्थान पाया। निर्णायक वर्षा चौहान और शिल्पा सैनी रहे। पूर्व प्रधान रामकुमार, डायरेक्टर मेघराज सैनी, प्रधानाचार्य कुसुम चौधरी ने शुभकामनाएं दी। 

गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में आयोजित हरतालिका तीजोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। तीज कथाओं, हरियाली तीज और सावन के लोकगीतों पर नृत्य हुआ और झूले डाले गए।

विजेता घोषित की गई विधि सिंघल को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राधिका एवं सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए वेशभूषा, श्रंगार और प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं को जीतकर विधि सिंघल ने तीज क्वीन का खिताब प्राप्त किया। 

संचालन शिखा सैनी ने किया। अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस की अध्यक्ष वीणा गुप्ता, सदस्याएं अलका वर्मा, नीलम गोयल, मीनू, नेहा, कनिका, मीरा, नीरू, सुदेश, इंदु आदि भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें