फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित सड़क टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
नवनिर्मित सड़क के टूट जाने पर विरोध जताते नन्हेड़ा और खेड़ी आसा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कासिमपुर रेलवे फाटक से नन्हेड़ा आसा तक 20 दिन पूर्व बनी सड़क के टूट जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


कासिमपुर रेलवे फाटक के समीप प्रदर्शन कर रहे खेड़ी आसा गांव के ऋषिपाल त्यागी, अरविंद त्यागी, राहुल, दिनेश आदि ने कहा कि कासिमपुर रेलवे फाटक से नन्हेड़ा आसा गांव तक करीब साढ़े तीन किमी सड़क को 20 दिन पूर्व बनाया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क टूटना शुरू हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मानक के अनुसार सड़क पर मैट्रियल नहीं डाला है। जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह से टूट गई। सड़क से बजरी निकलकर बाहर आ गई है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क पर हुए निर्माण कार्य की जांच कराकर पुन: निर्माण कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


इस दौरान लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम डीपी सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। तेजपाल, रविंद्र, बाबूराम, हरपाल, हरवीर, रणबीर आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें