फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों विद्यार्थी एक साथ पढ़ेंगे किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों विद्यार्थी एक साथ पढ़ेंगे किताबें
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट फोन ने छात्रों और किताबों के बीच गैप बढ़ाया है। अब जिस भी विषय की सामग्री विद्यार्थियों को चाहिए स्मार्ट फोन उन्हें उपलब्ध करा रहा है। जानकारों का मानना है कि किताबों से दूरी बनाना मनुष्य खासकर विद्यार्थियों के लिए हितकर नहीं है। विद्यार्थी किताबों के महत्व को समझें और उनको पढ़ें। इसी सोच को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन जनपद में पढ़े सहारनपुर-बढ़े सहारनपुर अभियान चलाने वाला है। इसके तहत लाखों विद्यार्थी एक दिन में एक साथ किताबें पढ़ेंगे।
दरअसल, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की पहल पर लखनऊ में पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ अभियान चलाया गया। इसके तहत कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालय के करीब दस लाख विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने एक अक्तूबर 2019 को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:45 बजे तक एक साथ किताबें पढ़ीं। इसका मकसद विद्यार्थियों के मन में किताबों के प्रति लगाव को पुन: जागृत करना था। सहारनपुर भी राज्यपाल की इस मुहिम को अमली जामा पहनाने की तैयारी में है। यहां भी सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को किताबों का महत्व समझाने के लिए इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसकी रूपरेखा तैैयार की जा रही है। लखनऊ के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक संपर्क बनाए हुए हैं और उनसे मार्गदर्शन ले रहे हैं।
विज्ञापन

------------
कल पाइनवुड स्कूल में होगी बैठक
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने एक नवंबर शुक्रवार को पाइनवुड स्कूल में बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता डीएम आलोक कुमार पांडेय करेंगे। जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों के प्रधानाचार्यों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों को बैठक में बुलाया गया है। बैठक में प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को अभियान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

------------
लखनऊ में राज्यपाल की पहल पर चले पढ़े लखनऊ बढ़े लखनऊ अभियान से डीएम आलोक कुमार पांडेय काफी प्रभावित हैं। वह सहारनपुर में कुछ इसी तरह का अभियान चाहते हैं, जिससे की हमारेे विद्यार्थियों में किताबों को पढ़ने की रुचि बढ़े। पाइनवुड में होने वाली बैठक डीएम ही लेंगे।
डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें