अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार
चिलकाना ।
थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि एसआई शाह आलम की टीम ने बुधवार सुबह बस स्टैंड चिलकाना से चेकिंग के दौरान कस्बे के मोहल्ला जाकिर हसन निवासी रईस पुत्र सैयद अबरार को हरियाणा मार्का 12 बोतल साथ गिरफ्तार किया । उधर एस आई नरेश पाल ने रावणपुर तिराहे पर चेकिंग कर रामपाल पुत्र अतर सिंह निवासी टोडरपुर को अरुणाचल प्रदेश मार्का 48 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त दोनों को आबकारी अधिनियम में जेल भेजा।