फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या

विज्ञापन
अभय का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। गांव कलरी निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता का शव शुक्रवार देर रात गांव के रास्ते पर पड़ा मिला, पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर रंजिशन साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कलरी इब्राहिमी तिराहे के समीप अभय उर्फ रोशन (30) पुत्र प्रमोद निवासी कलरी मृत हालत में पड़ा है। पास ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पिता प्रमोद ने बताया कि उसका बेटा गांव में फास्ट फूड की रेहडी लगाने के साथ ही क्षेत्र में फास्ट फूड का सामान सप्लाई करता था। बताया कि वह परिवार के ही युवक के साथ घर लौट रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को प्रमोद ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा तथा गांव के ही एक युवक पर रंजिश में साथियों के साथ मिलकर अभय की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उस वक्त पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को भेज दिया, लेकिन पोस्टमार्टम से शव आते वक्त ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने इन सभी को सहकारी चीनी मिल के समीप रोक लिया। जहां सपा की सरकार में समाज कल्याण निगम के चेयरमैन रहे उदयवीर कश्यप ने मृतक के पिता को साथ लेकर सीओ को तहरीर देते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने बताया कि मृतक के साथ उसके परिवार का एक युवक भी था, जिसे पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग लौट गए। इसके बाद बेहद गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। बजरंग दल के धर्म प्रसार प्रमुख संदीप सैनी ने बताया कि मृतक अभय बजरंग दल कार्यकर्ता भी था।
विज्ञापन

उधर सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। हादसे के वक्त मृतक के साथ रहे युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

तहरीर के साथ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उदयवीर कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा थाने के सामने इक्टठा हुई ग्रामीणों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करते थानाध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें