फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बंद पड़े ढाबे के टिनशेड में मिला युवक का शव

Sat, 29 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। कस्बे में सहारनपुर रोड स्थित एक बंद पड़े ढाबे के पीछे टिनशेड से एक युवक का शव मिला। उसके नाक, कान और आंखों से खून आया हुआ था। पास ही देशी शराब का पाउच, खाली गिलास और नमकीन का खुला हुआ पैकेट पड़ा मिला है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव नानका निवासी मदनपाल राणा का कस्बे में शिव सिटी के सामने ढाबा है। ढाबा फिलहाल बंद पड़ा है। सुबह मदनपाल राणा किसी काम से ढाबे पर गए। इसी दौरान वह पीछे स्टोर की तरफ गए तो देखा कि एक युवक पड़ा है। उन्होंने उसे आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि वह मृत था। इसके बाद उन्होंने फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। युवक की उम्र करीब 35 साल रही होगी। उसने नीले रंग की जींस और आसमानी रंग की शर्ट पहन रखी थी।
उसके पास से पहचान का कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि युवक के नाक, कान और आंख से खून आ रखा था। इसके अतिरिक्त शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि शायद ब्रेन हेमरेज से युवक की मौत हुई होगी। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें