फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर आज से होगा बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन महानगर के पांच केंद्रों पर आज से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। साथ ही कक्षों में वायस रिकॉर्डर भी रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन संबंधी तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

जनपद में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जेवी जैन इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज और एसडी इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर दसवीं और 12वीं की करीब 3.75 लाख कॉपियां जांची जाएंगी, जिनके लिए 183 डिप्टी हेड और 1648 परीक्षक लगाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए दो मई तक का समय दिया गया है। मूल्यांकन के लिए कॉपियां केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं, जो सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं। मूल्यांकन व्यवस्था को देखने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करेंगे।
कॉपियों के मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मूल्यांकन में पारदर्शिता रहे, इसके लिए मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। कॉपियों केंद्रों पर पहुंचा दिया गया हैं। हम स्वयं भी केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें