चिलकाना। क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए चार कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें हाईस्कूल के 1752 एवं इंटरमीडिएट के 1776 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी के प्रधानाचार्य सन्नी तेगवाल ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल के 463 एवं इंटर के 512 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जेजे इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में हाईस्कूल के 457 एवं इंटर के 480 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। काॅलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं के केंद्र व्यवस्थापक रविंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल के 253 एवं इंटर में 216 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
संतोष देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बरथाकायस्थ की केंद्र व्यवस्थापक शशी राणा तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक दुर्ग विजय यादव ने बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल के 579 तथा इंटर के 568 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा से एक दिन पहले छात्र-छात्राएं अपनी सीट देखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।