फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समाज में बेरोजगारी खत्म करने का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समाज में बेरोजगारी खत्म करने का खाका तैयार
विज्ञापन

सहारनपुर। अल्पसंख्यक समाज के उत्थान और बेरोजगारी को खत्म करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास नगर निगम की ओर से अल्पसंख्यक समाज के लोगों को दो से 20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।
शासन के निर्देशानुसार जनपद में इस योजना को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत अगले सप्ताह से लोन लेने वाले लोगों के पंजीकरण शुरू होंगे। विभाग के मुताबिक मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्घ, पारसी और जैन समाज लोगों के सभी पात्रों को योजना लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले को दो लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। शहरी और देहात क्षेत्रों के पात्रों की श्रेणी अलग-अलग रखी गई है।
विज्ञापन

साक्षात्कार के साथ जमा होंगे सभी दस्तावेज
सहारनपुर। लोन लेने वाले अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति का जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके साथ ही एक-एक दस्तावेज की जांच करने के बाद ही उसके खाते में राशि शासन स्तर से डाली जाएगी। विभाग यहां से पात्र व्यक्ति के सभी दस्तावेज शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

लोन देने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से होगी शुरू: शरद
सहारनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार योजना को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अगले सप्ताह से पंजीकरण शुरू होंगे। इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दो से 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें