फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पुतला फूंका

Mon, 07 Aug 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खाद्य अधिकारी का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में छापामारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर फेल कराने की धमकी देकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर अवैध धन की मांग करने करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने आवास विकास में पुतला फूंका और नारेबाजी कर निलंबन की मांग की। 
विज्ञापन


  रविवार को व्यापारी एकत्रित आवास विकास स्थित झंडा चौक पर पहुंचे और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैंपल लेने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।

शनिवार को शारदा नगर के एक पेठा व्यापारी के यहां छापा मारा और उससे 50 हजार रुपये की मांग की। न देने पर सेंपल भरकर फेल करने की धमकी दी गई। व्यापारियों ने कहा कि जब तक आरोपी अधिकारी को निलंबित नहीं कर दिया जाएगा तब तक व्यापारी चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी का भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़नात्मक रवैया बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना खाद्य मंत्री अतुल गर्ग एवं मुख्यमंत्री को भी दी गई है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी अधिकारी ने अब किसी व्यापारी का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया तो अधिकारी को मौके पर ही जवाब दिया जाएगा। 

 व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मिलावटी एवं गलत सामान बेचने वालों को छोड़कर साफ एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालों को तंग किया जा रहा है। व्यापारियों ने आरोपी व्यापारी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

पुतला फूंकने वालों में सुभाष सैनी, राहुल गांधी, समीर चौधरी, अजय संवई, रजत गुप्ता, यतींद्र, संजय गुप्ता, लव कालड़ा, बिट्टू जैन, विनीत ग्रोवर, मुकेश, मुकेश धीमान, राजीव अरोड़ा, मीनल शर्मा, तनुज, विकास अग्रवाल, रोहित शर्मा, निशांत वर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें