सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर जिले भर में मिष्ठान की दुकानों पर छापामारी की और अलग-अलग स्थानों से मावा के घेवर समेत मिठाइयों के 14 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
रविवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई।
टीम ने हलवाई अट्टा से घेवर का, हलवाई अट्टा से ही रमेश मिठाई वाले के यहां से खोया का, नकुड़ की दुकानों से घेवर के सैंपल लिए, देवबंद के रेलवे रोड स्थित सतीश स्वीट्स से घेवर का सैंपल लिया, रस्तोगी स्वीट्स से सफेद रसगुल्ला का सैंपल लिया, सन्नी स्वीट्स से भी रसगुल्ले का सैंपल लिया,
नईम स्वीट्स से गुलाब जामुन का सैंपल लिया, बेहट के ग्लैक्सी स्वीट्स से सफेद रसगुल्ले का सैंपल लिया, बेहट के कलसिया रोड स्थित विजय सैनी की दुकान से घेवर का सैंपल लिया, सतीश कश्यप की दुकान से गुलाब जामुन का सैंपल लिया,
सरसावा की बत्रा स्वीट्स से कलाकंद का सैंपल लिया, रियलिटी स्वीट्स से मिल्क केक का सैंपल लिया तथा नकुड़ की शशि स्वीट्स से काला जामुन का सैंपल लिया। रामपुर मनिहारन में सैंपलिंग की जा रही थी। टीम में सुधीर कुमार, अशोक कुमार, वरुण, राहुल संजीव कुमार, इंदल यादव, मनोज कुमार शामिल रहे।