फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक पर ड्रग विभाग ने की छापेमारी

Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मेडिकल स्टोरों पर छापामारी के बाद ड्रग विभाग की टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में छापामारी की। टीम को यहां रिकॉर्ड गायब मिलने के साथ खामियां ही खामियां मिली।
विज्ञापन


बैंक के ज्यादातर कागजात अधूरे मिले। टीम के अधिकारियों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी की आशंका जताई है। ड्रग विभाग को पिछले कई दिनों से ब्लड बैंकों में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी।

मंगलवार को विभाग की टीम सहायक आयुक्त औषधि राजेश त्रिपाठी और इंस्पेक्टर अनामिका जैन के नेतृत्व में ब्लड बैंक पहुंची। बैंक में करीब ढाई घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया गया। ब्लड यूनिट मापने की मशीनें खराब मिली। अधिकारियों को यहां भारी अनियमितताएं मिली। 
विज्ञापन


ब्लड बैंक का रिकॉर्ड मांगा गया तो वह गायब मिला। अधिकारियों को मौके से जो कागजात मिले वह पूरी तरह अधूरे थे। टीम के अधिकारियों ने ब्लड बैंक के रिकॉर्ड में हेराफेरी की आशंका जताई है। 

सहायक आयुक्त औषधि राजेश त्रिपाठी का कहना है कि विभाग की ओर से ब्लड बैंक पर छापामारी अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से की गई है।
विज्ञापन


जल्द ही सभी ब्लड बैंकों पर छापामारी कर खामियों को दूर कराया जाएगा। इसके अलावा जो भी लापरवाही या अवैध वसूली करता मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें