फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक पर हंगामा, तालाबंदी

Tue, 09 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 छह सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक प्रमुखों ने विकास खंड कार्यालय पर तालाबंदी की और प्रदर्शन कर छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को बलियाखेड़ी विकास खंड पर मो. इमरान मलिक ब्लॉक प्रमुखों के साथ पहुंचे और विकास खंड पर ताला जड़ दिया। ब्लॉक प्रमुखों ने अपनी मांगों की पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया। इमरान मलिक ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों को अलग से धनराशि आवंटित की जाए। 

सभी विभागों के प्रशासनिक नियंत्रण एवं अनुश्रवण का अधिकार विकास खंड को दिया जाए। विकास खंड स्तर पर जो भी कल्याणकारी एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित योजनाएं संचालित होती हैं, उनका अनुमोदन ब्लॉक प्रमुख के द्वारा होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुश्रवण एवं  क्रियान्वयन में विकास खंडों की सक्रिय भूमिका का प्रावधान किया जाए। ब्लॉक प्रमुखों की संस्तुति पर ग्रामीण आवास एवं इंडिया मार्का हैंडपंप देने की व्यवस्था की जाए।      
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तो जिला स्तर पर ही प्रदर्शन किया गया है, मांगें नहीं मानी गई तो 19 अगस्त को मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, उसके बाद 5 सितंबर को ब्लॉक प्रमुखों द्वारा लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो सभी ब्लॉक प्रमुख सामूहिक इस्तीफे को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने छह सूत्रीय मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में कलीम अहमद, दिशांत अहमद, तालिब, यामीन, चौधरी करन, अक्षय चौधरी, अनिल, अजय, शहजाद, अशोक, पूरनचंद, सनोवर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें