फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी कर जताया विरोध

Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर देहात
विज्ञापन
मांगों के लिए प्रदर्शन करते ब्लाक प्रमुख और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नानौता/साढौली कदीम/ छुटमलपुर/ गंगोह/नागल/रामपुर मनिहारान/नकुड़। उत्तर प्रदेश ब्लॉक संघ व क्षेत्रीय सदस्यों के आह्वान पर सोमवार को जिले के देहात में स्थित ब्लाक मुख्यालयों पर ब्लाक प्रमुखों ने साथी बीडीसी सदस्यों के साथ तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। अपनी क्षेत्रीय विकास निधि व प्रशासनिक अधिकार संबंधित मांगों को लेकर हुए धरने प्रदर्शन के कारण कर्मचारियों को बिना काम किए बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नानौता में ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा व बीडीसी सदस्यों द्वारा एक दिवसीय ताला बंदी कर प्रदर्शन किया गया। प्रमुख पति ने कहा कि एक ओर तो प्रदेश सरकार गांवों में विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकार पर अंकुश लगा रखा है।

उन्होंने मांगों को  लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन 19 अगस्त को डीएम को सौंपने का निर्णय लिया। अनुराग राणा, बीडीसी सन्नी राणा, प्रमोद राणा, वेदप्रकाश राणा, अमी  सिंह, सतेंद्र भाबसी, संजय राणा, सुधीर राणा, मनोज ठसका, अजय सैनी, विनोद  कुमार, धीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


साढौली कदीम में हंसराज गौतम की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों ने गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों को बहाल करने की पुरजोर मांग उठाई। कंवरपाल, सुरेश कुमार, बाबुराम, महफूज, ऋषिपाल, सुरेंद्र, यामीन, हाशिम, आसकरण राणा, सोनिया, सुभाष, रविंद्र आदि बीडीसी  रहे।

मुजफ्फराबाद में ब्लाक प्रमुख पति पुष्पेंद्र सिंह, अनिल ओजस्वी, सुमित डोगरा, सचिन रावत आदि ने गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण विकास हेतु राज्य वित से 10 के स्थान पर 30 प्रतिशत राशि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आवंटित करने, एकल खिड़की व्यवस्था को मूर्त रूप देने हेतु पंचायत एक्ट में वर्णित विभागों का प्रशासन ब्लाक को देने,  केंद्र सरकार से पृथक बजट आवंटित करने, खाद्य सुरक्षा/सार्वजनिक वितरण  प्रणाली के सुंसचालन में विकास खंडों की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही ब्लाक प्रमुख की संस्तुति पर न्यूनतम पांच हैंडपंप, पांच ग्रामीण आवास  प्रमुखों को आवंटित करने की मांग की।

गंगोह में पंचायती राज के प्रावधानों के अनुरूप अधिकारों की बहाली हेतु प्रदेश सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए प्रमुख प्रतिनिधि रिषीपाल सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पर पहुंचे पचास से ज्यादा जन प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। चौधरी अरशद, चौ सोनू, चौ. यामीन, जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, जोगिंद्र बीडीसी, विकास चौधरी, चौ. असलम व प्रदीप प्रधान, धीरज प्रधान रहे।  

नागल में ब्लाक प्रमुख मास्टर बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों ने मेन गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पपिन चौधरी, इंद्रपाल सिंह मलिक, प्रदीप मेहरा, महक सिंह प्रधान, सुधीर, विजयपाल, कृष्णपाल, कंवरपाल, पंकज त्यागी, राजु त्यागी, रमेश और सुखपाल सिंह आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी घनश्याम के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने प्रशासनिक अधिकारों एंव क्षेत्रीय विकास संबंधी मांगो को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक उनके अधिकारों को बहाल नहीं किया जाता उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

नकुड़ में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिपाल सिंह की अगुवाई में सदस्यों ने ब्लाक पर तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया। यहां तालाबंदी तथा प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत कर्मचारियों ने भी हिस्सेदारी की। संजीव चौधरी, बालिस्टर चौधरी, मित्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र, सुभाष कुमार, संदीप, रामपाल, राजपाल सिंह, देशराज, भूपसिंह, सतपाल तथा इमरान रहे। प्रदर्शन के बाद कार्यालय सभागार में चिलकाना सरसावा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मरने वाले की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें