फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। ब्लैकमेल करने के मामले में फरार चल रही महिला को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने एक व्यापारी के पुत्र को फंसाकर उससे अवैध वसूली की थी। इस मामले में दो आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मुस्कान निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी कोतवाली मंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुस्कान के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रही थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुस्कान ने एक व्यापारी के पुत्र को प्रेम जाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये वसूले थे। इसके बाद और पैसों की मांग की जा रही थी। ऐसा न करने पर व्यापारी के पुत्र के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी दी गई। व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी मुस्कान को बुधवार की देर शाम पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें