फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी इकबाल के साथ भाई महमूद अली के खिलाफ भी दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
महमूद अली। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म में फंसा हाजी इकबाल का परिवार
विज्ञापन

सहारनपुर। किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का परिवार फंस गया है। बुधवार को दर्ज की गई रिपोर्ट में हाजी इकबाल के साथ उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को भी दुष्कर्म करने का आरोपी बनाया गया है। हाजी इकबाल के चार बेटों पर दुष्कर्म पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप है।
विज्ञापन

मामला करीब तीन साल पुराना बताया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि किशोरी ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में पीड़ित पक्ष ने हाजी इकबाल के चार बेटों पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसी रिपोर्ट में इनको भी नामजद किया गया है। आईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच के उपरांत महिला थाने पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाजी इकबाल।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें