फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने नारेबाजी कर अभिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बेहट में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक किसानों से विद्युत बिलों की वसूली न करने की मांग को भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में नारेबाजी की और इससे संबंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, युवा इकाई के तहसील अध्यक्ष अजय काम्बोज, ब्लाक अध्यक्ष कामिल, युवा इकाई के ब्लाक अध्यक्ष अनुज कश्यप, मोहम्मद साजिद, तहसील अध्यक्ष सचिंदर राणा बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे बेहट स्थित विद्युत वितरण खंड़ कार्यालय पहुंचे और यहां किसानों से विद्युत बिलों की वसूली के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने कहा जब तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो जाता, तब तक किसानों से विद्युत बिलों की वसूली बंद की जाए। इस दौरान भोगपुर के एक उपभोक्ता पर निगम द्वारा किए गए लाखों रुपये के जुर्माने को खत्म करने की एवज में अवर अभियंता के साथ रहने वाले युवक द्वारा अवैध वसूली करने के मामले को लेकर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के समक्ष नाराजगी जाहिर की।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने कहा संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। भाकियू के लोगों ने उनके समक्ष जुर्माना अधिक करने की समस्या रखी। इसका उन्होंने नियमानुसार निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें