फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच की तैयारी में BKU:राकेश टिकैत बोले- तानाशाह सरकार को जन्म देता है डरा हुआ विपक्ष

Mon, 11 Mar 2024 10:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

 भारतीय किसान यूनियन 14 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारियों में व्यस्त है। सोमवार को भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता ने इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि डरा हुआ विपक्ष तानाशाह सरकार को जन्म देता है। उन्होंने 14 मार्च की दिल्ली में होने वाली संयुक्त मोर्चे की पंचायत के लिए सहारनपुर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी वादा खिलाफी के चलते किसानों का शोषण कर रही है, जिस कारण आगामी 14 मार्च को राजधानी दिल्ली में संयुक्त मोर्चे की पंचायत होने जा रही है। 

यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसपी पर गारंटी कानून तथा स्वामीनाथन की किसान हितैषी रिपोर्ट लागू करने के लिए सरकार ने वादा किया था, लेकिन अब सरकार वादा खिलाफी करके उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन सूत्रों के आधार पर भर्ती खोल रखी है।

नेताजी सुबह को लंच पर आएंगे तो सम्मान मिलेगा, दोपहर के खाने पर आएंगे तो लालच मिलेगा और यदि दोनों प्रकार से नहीं आएंगे तो रात के अंधेरे में डंडे के बल पर भर्ती का स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में 365 सीटें जीतेंगे तो कहेंगे कि वन डे वन सीट जीती और यदि 370 जीतेंगे तो कहेंगे कि अनुच्छेद 370 हटाने पर जीत मिली है।

इससे पहले चौधरी राकेश टिकैत ने गांव गंगौली गुर्जर में चौधरी जोगिंदर सिंह के बेटे रजत के शादी समारोह में भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें