देवबंद/ रामपुर मनिहारान/ छुटमलपुर। बेहट/ नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1951 में अखंड भारत का सपना लेकर जनसंघ की स्थापना की थी जो अब भाजपा रूप में आज इस देश की सेवा कर रही है। इसकी अध्यक्षता कर रहे नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कार्यकर्ताओं से डा. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा में जुटने का आह्वान किया। संचालन अरुण गुप्ता ने किया। रविंद्र चौधरी, विपिन भारतीय, संदीप शर्मा, डॉ. पवन सवई, विनय कुच्छल, पवन धीमान, राजेश अनेजा, प्रमोद शाही, आलोक खटीक, विपिन त्यागी, राममोहन सैनी, दीपक गर्ग, विकास त्यागी, रीति गर्ग, मंजू शर्मा रहे।
रामपुर मनिहारान के गांव भगवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, नपरेन्द्र कुमार, कर्ण सिंह, विनोद कुमार, पवन सिंह, राजपाल सिंह आदि रहे।
छुटमलपुर के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, रविश सैनी, अंकित वर्मा, बबलू माहेश्वरी, सोनू कश्यप, हेमंत सैनी आदि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बेहट में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। बेहट गन्ना विकास समिति बेहट के चेयरमैन सुधीर राणा, युवा मोर्चा के बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, बेहट मंडल महामंत्री विनय चौहान, अरुण शर्मा ने भी विचार रखे। प्रभारी बेहट मंडल जसवंत कश्यप, गौरव शर्मा, राजन कश्यप, महेंद्र सिंह, पाल शर्मा आदि रहे।
नानौता में मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, अश्वनी बालियान, डॉ. कर्मवीर सिंह, कुलवंत राणा, विशाल राणा, संजय कश्यप, अंकुर चौधरी, दीपक राज, सूरज कुमार, रवि चौधरी, अजयपाल, पिंटू आदि ने श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गंगोह में भी सांसद प्रदीप चौधरी ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी को महान चिंतक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नीरज अग्रवाल, श्याम सिंह पंवार, सत्यपाल पप्पू, संजय कम्हेड़ा, अंकुर आदि शामिल रहे। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वारा भी सांगाठेड़ा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। योगेश रोहिला ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
गंगोह में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते सांसद प्रदीप चौधरी व अन्य- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर के शिव मंदिर में श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR
बेहट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपाई।- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।- फोटो : SAHARANPUR