फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दंगे करा सकती हैं भाजपा-सपा : सिद्दीकी

Tue, 22 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा और सपा के नेता यूपी की सत्ता हथियाने के लिए विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश में दंगे करा सकते हैं।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दीकी सोमवार को देहरादून रोड स्थित मैदान में बसपा के भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा शासन में 400 छोटे बड़े दंगे कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं।

प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार रहीं परंतु एक भी दंगा नहीं हुआ। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा सपा और भाजपा की ही देन है।

उन्होंने मुसलमानों को समझाते हुए कहा कि पूर्व के विधान सभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट देकर सरकार बनाई थी। मगर सबसे ज्यादा मुकदमे और उत्पीड़न मुसलमानों का ही हुआ।
विज्ञापन


सहारनपुर देहात विधायक एवं कार्यक्रम आयोजक जगपाल सिंह ने कहा कि बसपा की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। संचालन हाजी सबील ने किया।

एमएलसी अतर सिंह राव, महमूद अली, विधायक रविंद्र मोल्हू, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान, मोहम्मद आलम, मुकेश दीक्षित, माजिद अली, जिला उपाध्यक्ष राव बाबर, प्रभारी एस आलम, इमरान प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि जोगेंद्र उर्फ जोगा, रकम सिंह सैनी, प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र धीमान, रणवीर बेनीवाल, योगेश कुमार, सुखपाल भास्कर आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें