सहारनपुर। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
छुटमलपुर के लिटिल फन प्ले चिल्ड्रेन स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष छुटमलपुर कविता अरोड़ा की अगुवाई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन एक-दूसरे का मुंह मीठा कर के हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद फतेहपुर स्थित आश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया गया। छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, सरिता, सोनिका, सरिता भार्गव, पूनम, अनीता शर्मा, नीतू शर्मा, छाया, रेनू शर्मा, मुस्कान अरोड़ा, सुहानी, स्वाति, अर्चना, गीतिका और शिवाली आदि रहे। एक अन्य कार्यक्रम में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ठा. जसबीर सिंह राणा, अमित सेन, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश राणा व मांगेराम शर्मा, उपेन्द्र सैनी, डॉ. देवेन्द्र सैनी, मोनी कांबोज, हेमन्त सैनी, सुधीर सैनी, अंकित कांबोज, संजीव सिंघल, मनोज माहेश्वरी, अजय राणा, संदीप रोहिला, राजकुमार आदि ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। गागलहेड़ी में मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, मंडल प्रभारी महिपाल वाल्मीकि, मुनीश धीमान, महेश गुप्ता, रविन्द्र सैनी, बिजेंद्र पाल, प्रताप सिंह यादव, टीनू पाल, बबलू चौधरी, डॉ. योगेंद्र पंवार, मनोज सैन, देशराज राज, अनिल धीमान, संजय गुप्ता, सुनील सैनी, ऋषभ शर्मा, प्रदीप सैनी, मनोहर लाल आदि ने पीएम मोदी के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी।
नागल के भाटखेड़ी रोड पर भाजपा के सहारनपुर प्रभारी डीके शर्मा ने भाजपाइयों से एकजुट होकर मोदी की नीतियों के प्रचार प्रसार पर बल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला महामंत्री डॉ. पवन सवंई, राकेश गांगुली, संदीप शर्मा, विपिन भारतीय, मान सिंह सैनी, मनमोहन सिंह, दीपक सैनी, जेके सैनी, शिवराज सिंह रहे।
गंगोह में भाजपाइयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर तिलक लगाने के उपरांत लड्डूू का भोग लगाकर सबका मुंह मीठा कराया। विधायक चौ कीरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कुलबीर सिंह राणा, जितेन्द्र जागलान, मेलाराम पंवार, रमेश गर्ग, सभासद मुकेश राणा, दीपक गर्ग, उमंग, रविन्द्र सैनी, चौ. राजाराम वर्मा आदि रहे।
छुटमलपुर में नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाती महिला मोर्चा पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी में नरेंद्र मोदी को जन्मदिन मनाते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR