फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर विपक्ष ने घेरा तो भाजपा ने की प्रशंसा

विज्ञापन
सांसद हाजी फजलुर्हरमान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी सरकार के बजट को विपक्ष ने जनता के साथ धोखा करार दिया है। वहीं, भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करने वाला बजट बताया है।
विज्ञापन

बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा है। किसानों, युवाओं सहित सभी वर्गों को उपेक्षा की गई है। निराश्रित महिलाओं को मासिक पेंशन देने की बात भाजपा सरकार कर रही है, लेकिन इस महंगाई के दौर में 500 रुपये महीने में कोई भी जीवन यापन नहीं कर सकता है। सरकार ने महिलाओं के साथ मजाक करने का काम किया है।
सपा से नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि योगी सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए दावा किया कि यह बजट युवाओं के लिए है और युवा लाभान्वित होंगे, लेकिन असलियत में यह जुमलेबाजी के अलावा कुछ भी नहीं है। प्रदेश में लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है और भाजपा सरकारें मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन जनता भाजपा सरकारों की हकीकत जान चुकी है। प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। इस बजट में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे जनता को राहत मिल सके। किसान, युवाओं, व्यापारियों, मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। जनता योगी सरकार से परेशान आ चुकी है। सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराध घटने के बजाए तेजी से बढ़ा है। सरकार झूठे दावे कर जनता का ध्यान भटकने में लगी है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। योगी सरकार का बजट प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्गी के लोगों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अपने संकल्प के साथ बजट पेश किया है, जिसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। भाजपा सरकारों देश और प्रदेश के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहे।
किसानों ने बजटीय प्रावधानों को नाकाफी करार दिया
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के बजट से किसान खुश नजर नहीं आए। उन्होंने खेती किसानी के क्षेत्र में किए धन आवंटन को नाकाफी करार दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में किसानों की आय दोगुना होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार का बजट किसानों की आशा पर खरा नहीं उतरा। सरकार को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बजट में प्रावधान करना चाहिए था। साथ ही तेलंगाना, झारखंड और उड़ीसा की तर्ज पर राज्य सरकार को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कम से कम छह हजार रुपये प्रतिवर्ष का प्रावधान होना चाहिए था। बजट में विकास आदि को लेकर अच्छे प्रावधान किए गए।
- श्यामवीर त्यागी, प्रांतीय संयोजक, भारतीय किसान संघ।
प्रदेश सरकार का बजट किसानों के लिए निराशाजनक है। जब तक फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने का प्रावधान बजट में नहीं होगा, किसान खुशहाल नहीं हो सकता। फसल की लागत को घटाने के लिए इसमें काम आने वाले उपकरणों से लेकर उर्वरकों और कीटनाशकों का रेट कम करना चाहिए था। इसके बिना खेती को लाभकारी नहीं बनाया जा सकता है।
- चौधरी विनय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन।
बजट में खेती किसानी के लिए कुछ खास नहीं किया। किसान खाली हाथ हैं। किसानों को बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कुछ खास प्रावधान नहीं होने से किसान निराश हैं। एक ओर तो किसान की आय को दोगुना करने की बात की जा रही है, दूसरी तरफ खेती किसानी के लिए बजट में विशेष आवंटन नहीं किया गया है। इससे किसानों की आय कैसे बढे़गी।
- राजपाल सिंह जगहैता गुर्जर, वरिष्ठ नेता, फारमर्स फोरम।
प्रदेश सरकार के बजट ने इस बार भी किसानों को निराश किया है। बजट भाषण में गन्ना किसानों के लिए अलग से धनराशि का आवंटन नहीं किया। पेंशन के लिए किए गए 1459 करोड़ रुपये के प्रावधान का लाभ जरूर किसानों को मिलेगा। बजट में बेसहारा पशुुओं की समुचित व्यवस्था के लिए कोई प्रावधान नहीं किया।
- नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष भाकियू (अंबावत)।

भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन- फोटो : SAHARANPUR

नगर विधायक संजय गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

चौधरी मुजफ्फर अली- फोटो : SAHARANPUR

नीरज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

श्यामवीर त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

राजपाल जगेता- फोटो : SAHARANPUR

विनय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें