UP News : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 21 जून को सहारनपुर में बड़ी जनसभा होगी, जिसे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आने की भी संभावना है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 21 जून को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहारनपुर आ रहे हैं, जो लेबर कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। वह जनसभा में केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अब तक हुए कार्यों की जानकारी देंगे।
इसके साथ ही पार्टी के आगामी नीतियों को जानकारी देकर मतदाताओं को भी साधेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि जनसभा में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आने की संभावना है। क्याेंकि, वह सहारनपुर लोकसभा के प्रभारी हैं।