फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू टिकैत ने जिलाधिकारी के समक्ष उठाया गन्ना भुगतान और गेहूं खरीद का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिलाधिकारी से विभिन्न किसान समस्याओं पर मुलाकात की। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने गागनौली चीनी मिल के भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल द्वारा अभी तक मात्र 17 दिनों का ही भुगतान किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में प्रवेश का समय है। ऐसे में फीस आदि के लिए किसानों को दिक्तत हो रही है। उन्होंने गेहूं खरीद में हो रही परेशानी का भी मुद्दा उठाया। सहकारी समिति पर किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों से बोरी न होने की बात कही जाती है। कभी अन्य समस्याएं बताई जाती हैं। राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं के अविलंब समाधान की मांग की। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने किसानों को समाधान के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, अमित मुखिया, संजय चौधऱी, अजय, अन्वेश कांबोज, विजयपाल, राशिद, प्रदीप चौधरी, अरुण, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें