दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल की टापर्स आकांशा को सम्मानित करते पूर्व विधायक राज?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मेधावी छात्र सम्मान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पूर्व विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हाईस्कूल व इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सोफिया स्कूल के छात्र साहिल 91.67 प्रतिशत अंक लेकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने पर किशनपुरा में साहिल के घर पर जाकर भाजपाइयों ने सम्मान दिया। महर्षि एंग्लो वैदिक कॉलेज में पढ़ने वाली रोहित विहार निवासी आकांक्षा को हाईस्कूल में 90.83 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान पाने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर की ऋषिका आर्य, पुवांरका की मेघा पुंडीर, जवाहर पार्क निवासी दिव्या, विधि राजवंशी संचित वर्मा सहित अनेक छात्रों को सम्मान दिया गया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान महानगर महामंत्री योग चुघ, मंडल अध्यक्ष मंयक गर्ग, राजकुमार कालड़ा, राजेंद्र सिंह कोहली, मनीष सचदेवा, पार्षद मुकेश गक्खड़, नीतिन सिंघल, संजय शर्मा मौजूद रहे।