फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में हाईस्कूल टॉपर बन अनुराग ने रोशन किया नाम

विज्ञापन
पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) में टॉपर बना अनुराग बडोला अपनी मां कल्पेश्वरी के साथ। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अनुराग टॉपर बना है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार हर्षित है। अनुराग का परिवार सहारनपुर के खलासी लाइन में रहता है। उसके पिता बालकृष्ण एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि उनकी मां कल्पेश्वरी गृहणी हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने सोमवार को ही पूर्व मध्यमा द्वितीय यानी हाईस्कूल और उत्तर मध्यमा यानी इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में पौड़ी के ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ सितोन्स्यू के छात्र अनुराग बडोला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुराग को टॉपर चुना गया।
अनुराग की बहन कल्पना बडोला छुटमलपुर स्थित प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि अनुराग ने केएलजी शारदानगर से 8 वीं तक पढ़ाई की, उसके बाद गुरुकुल में दाखिला करा दिया गया था। माता कल्पेश्वरी ने बच्चों को पढ़ने के लिए बहुत प्रेरित किया, उन्हीं की प्रेरणा से कामयाबी मिली है। परिवार में अनुराग की तीन बहनें हैं, जिनमें सबसे बड़ी कल्पना के अलावा वंदना और अंजना हैं। अनुराग परिवार में सबसे छोटे हैं। कल्पना ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से पौड़ी जिले के चौंदकोट पट्टी स्थित गांव माल्ड बड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें