संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का गठन किया। इसके तहत अनिल चौधरी, विपुल पंवार, अमित शर्मा, अतुल माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, मनोज प्रजापति, मनोज राणा को महामंत्री, स्वराज सैनी, बिजनेश प्रधान, संजय त्यागी, सुमेर सिंह शेखावत को मंत्री, कुलदीप पुंडीर को कोषाध्यक्ष, अखिलेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी, संजीव राणा को मीडिया प्रभारी, विपिन पुंडीर को सह मीडिया प्रभारी, सतीश चौधरी को शोध प्रमुख, नितिन त्यागी, ब्रिजेश राणा, विनय प्रधान, अरविंद राणा, नाथीराम यादव, विशंभर सिंह, बिजेंद्र पाल, विकास चौधरी, संदीप, चौधरी वीर सिंह, सतपाल प्रधान, अरविंद सैनी, मनोज खटाना को सदस्य बनाया है।
-------------
लेखराज गंभीर को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी व उद्यमी लेखराज गंभीर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विश्व धर्म संसद के प्रदेश महामंत्री श्रवण गांधी ने लेखराज गंभीर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान रमेश जग्गा, योगेश कुमार, कमला देवी, वीरा देवी, सुनील अरोड़ा, लालचंद वर्मा, रिंकू आदि मौजूद रहे।