नकुड़ (सहारनपुर)। उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा भाजपा देश की एक मात्र लोकतांत्रिक पार्टी है, इसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। जबकि देश की अन्य पार्टियों में परिवारवाद और जातिवाद हावी है।
नकुड़ में मा पवन सिंह राठौर द्वारा आयोजित नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में जसवंत सैनी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार शानदार काम कर रही है। आने वाले 2022 के चुनाव में पार्टी पुन: पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष चौ मांगेराम, नकुड़ ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश त्यागी, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप भांकला, सह संयोजक अंकित गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सुभाष सिंघल, किसान मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष उदय चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य अनिल पाल, नगर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अभिनव सिंघल आदि को माला पहना कर स्वागत किया।
अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से की। संचालन नगर महामंत्री सोहन गुप्ता एवं डॉ. नक्षत्रपाल ने किया। इसमें प्रमोद कौशिक, मास्टर पवन सिंह रावल, शिवकुमार गुप्ता, जितेंद्र राठौर, मनोज गोयल, पंकज जैन, राजकुमार सेन, रामनाथ कश्यप, विनोद राठी, भूपेश चौधरी, राजपाल सिंह, सतवीर तिगरी आदि रहे।