इससे पहले नानौता चेयरपर्सन रुमाना खान, उनके पति पूर्व चेयरमैन अफजाल खान समेत कई अन्य ने भाजपा का दामन थामा है। पिछले माह सरसावा चेयरपर्सन कोमल पंवार भी अपने पति राजू उर्फ प्रमोद पंवार के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं। दोनों ही चेयरपर्सन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जबकि इससे पहले वह किसी न किसी राजनीतिक पार्टी में थीं।
चर्चा है कि आने वाले दिनों में भाजपा एक दिग्गज नेता को भी अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है। जिस तरीके से भाजपा लगातार दूसरे दलों में सेंधमारी कर खुद को मजबूत कर रही है, उसका कितना फायदा होगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।
वैश्य, मुस्लिम और अनुसूचित वर्ग का गठजोड़
इन तीन नेताओं को शामिल कर भाजपा ने वैश्य, मुस्लिम और अनुसूचित वर्ग में अपनी पैठ बनाने का काम किया है। भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री संजय गर्ग वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं, जिसके बाद चुनावी समीकरण बदल सकते हैं, जबकि नानौता चेयरपर्सन मुस्लिम और सरसावा चेयरमैन अनुसूचित वर्ग से हैं। अब देखना है कि यह तीनों सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को जिताने में कितनी भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: आरोपियों ने आठ से 10 लाख रुपये में 14 लोगों को बेचे पेपर, आठ की तलाश में दबिश जारी