सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत के सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। शनिवार और रविवार को नामांकन पत्र भी जमा होने हैं।
खास बात यह है कि इस सूची में सबसे पहला नाम बिजेंद्र कश्यप का है, वह वार्ड संख्या एक से प्रत्याशी घोषित हुए हैं। बिजेंद्र कश्यप भाजपा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर भी हैं। वहीं, पूर्व विधायक मनोज चौधरी की पत्नी गायत्री देवी को वार्ड 35 से प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज चौधरी देवबंद विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। इनके अलावा वार्ड 43 से मुकेश चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मुकेश चौधरी बलियाखेडी ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर रहेगी इनकी दावेदारी
जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कसरत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में शामिल बिजेंद्र कश्यप, गायत्री देवी, मुकेश चौधरी और वार्ड 37 से प्रत्याशी मांगेराम चौधरी भी ओबीसी वर्ग से हैं। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर इन्हीं दावेदारों में मुकाबला रहेगा।
वार्ड संख्या ------- प्रत्याशी
01 -------------- बिजेंद्र कश्यप
02 -------------- मुकेश चौहान
03 -------------- दुबे सिंह कांबोज
04 -------------- हंसराज गौतम
05 -------------- प्राची देवी
06 -------------- देवेंद्र राणा
07 -------------- गौरव शर्मा
08 -------------- कुसुमलता
09 -------------- विनय सैनी
10 -------------- कविता देवी
11 -------------- हरिचंद्र
12 -------------- प्रीति पंवार
13 -------------- सतीश कुमार
14 -------------- नीलम राणा
15 -------------- सविता चौधरी
16 -------------- पदम सिंह
17 -------------- अनुज राठी
18 -------------- बलकार सैनी
19 -------------- स्वाति पंवार
20 -------------- सुशील कुमार
21 -------------- सविता देवी
22 -------------- सुखबीर सिंह
23 -------------- दीक्षा चौधरी
24 -------------- सत्यपाल उर्फ पप्पू
25 -------------- धर्मेंद्र कुमार गौतम
26 -------------- संजयवीर सिंह
27 -------------- अर्चना पत्नी मनोज कुमार
28 -------------- अरविंद कुमार
29 -------------- विनोद कुमार
30 -------------- नीलम पत्नी विजय कुमार
31 -------------- जोगेंद्र पंवार
32 -------------- जोगेंद्र त्यागी
33 -------------- साक्षी राणा पत्नी राजेंद्र राणा
34 -------------- कविता कोरी
35 -------------- गायत्री पत्नी मनोज चौधरी
36 -------------- सारिका वालिया
37 -------------- मांगेराम चौधरी
38 -------------- चरण सिंह
39 -------------- सरिता प्रधान पत्नी धर्मेंद्र प्रधान
40 -------------- अजय रोड़
41 -------------- गीता देवी
42 -------------- अनिल कुमार
43 -------------- मुकेश चौधरी
44 -------------- हुकुम सिंह
45 -------------- सोना देवी
46 -------------- गीताराम सैनी
47 -------------- नितिन शर्मा
48 -------------- राजेश जोहरी
49 -------------- महिपाल वाल्मीकि