फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्राजात के सत्यापन के बाद भी शिक्षकों को वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों के पत्राजात का सत्यापन होने के बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने इस संबंध में जल्द ही विभागीय अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएएम इंटर कॉलेज में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघर्ष संगठन का आधार होता है। ऐसे में समस्यओं के समाधान के लिए शिक्षकों को आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुशील पुंडीर ने कहा संगठन की तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गोष्ठी जून माह में हरिद्वार में होगी, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सहारनपुर को मिली है। ऐसे में शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ जुट जाएं। 31 मार्च को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार गृहण करने वाले शिवकुमार त्यागी, डॉ. राजकुमार, ऋषिपाल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कुलभूषण जैन, अनिल शर्मा, राजेश्वर बंधु, जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम ने भी संबोधित किया। बैठक में बीबीर सिंह, ब्रिजेश पुंडीर, रामवीर सिंह, डॉ. सुषमा राजपूत, मनोज शर्मा, प्रमोद त्यागी, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्रप्रताप सिंह, दीपक श्रीवाल, राममोहन अग्रवाल, श्रवण कुमार, राजेश यादव, रमेशचंद, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें