फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के समीकरण साधने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है। इसके चलते पार्टी चुनावी समीकरण साधने में जुट गई है। इसके तहत प्रत्येक बूथ को जीतने का लक्ष्य रखा गया। इसकी जिम्मेदारी बूथ समितियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई है। इसके साथ ही पन्ना प्रमुख भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचकर पार्टी कार्यालय पर संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। दोनों शीर्ष पदाधिकारियों ने जनपद की सातों विधानसभा सीटों के 2760 बूथों को जीतने का लक्ष्य बूथ समितियों के अतिरिक्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को दिया गया। इसके साथ ही पन्ना प्रमुख बनाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की रूपरेखा तैयार की गई है।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले वोटों की समीक्षा शुरू कर दी है। जिन बूथों पर कम वोट मिले थे, वहां संख्या बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अतिरिक्त अन्य शीर्ष नेता भी सहारनपुर का दौरा कर सकते हैं। उनका फोकस विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने हर वर्ग का उत्थान कर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार और पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें