सहारनपुर। भाजपा द्वारा पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महानगर के प्रत्येक मंडल में पार्टी का ध्वज फहराया गया और शोभायात्रा निकाली गई।
नुमाइश कैंप स्थित भारत माता चौक पर भारत माता का माल्यार्पण करने के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया व पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो भारत माता चौक से आरंभ होकर नवयुग पार्क तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जयकारे गूंजते रहे। नवयुग पार्क में एक बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम के बल पर पार्टी का प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के नि:स्वार्थ बलिदान और मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा परिवार इतने विशाल रूप में सामने है। इस दौरान पूर्व विधायक जगपाल, केएल अरोड़ा, शशि वालिया, किशोर शर्मा, योग चुघ, नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, नरेश धनगर, मनोज ठाकुर, अनिल मित्तल, गौरव गर्ग, राजकुमार कालड़ा, प्रदीप शर्मा, आरती शर्मा, सुनील पंवार, हितेश शर्मा, दिग्विजय राणा मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना गया। इस दौरान राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, मामचंद लांबा, कृष्ण पुंडीर, विजय पाल, पवन संवई, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।