फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, अखिलेश भ्रमित : आकाश

Tue, 03 Nov 2026 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया, जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भ्रमित नेता करार दिया। वह सरसावा के गांव सौराना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। उन्होंने अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन

जनसभा में आकाश आनंद ने कहा कि बीते 10 सालों में सात हजार करोड़ रुपये झूठे विज्ञापनों और बैनरों पर खर्च कर दिए। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती इसीलिए जानबूझकर पेपर लीक कराती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, मुफ्त का राशन नहीं। कहा कि कांग्रेसी हर काम में बाबा साहब की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने में दशकों लगा दिए। बाबा साहब द्वारा संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था को कांग्रेस की सरकारों ने पूरी तरह से लागू नहीं किया।

भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भाजपा सरकार की तरह काम किया जा रहा है। झारखंड में जब पेपर लीक हुआ तो कांग्रेसी चुप्पी साध गए और आंदोलनकारी युवाओं पर लाठियां तक बरसाईं। जब दिल्ली में जेन जी आंदोलन कर रहे थे तो राहुल गांधी राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन में कूद पड़े। भाजपा और कांग्रेस के लिए कहा कि इनमें एक नाग है तो दूसरा शेषनाग है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बारे में आनंद ने कहा कि उन्हें यही नहीं पता कि वह किस दिशा में जा रहे हैं। कभी पीडीए में पी का मतलब पंडित बताते हैं तो कभी पिछड़ा। उन्होंने सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र किया।


भाषा पर रखा संयम

आकाश आनंद ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव का कई बार नाम लिया, लेकिन हर बार उनके नाम में श्री और बाद में जी का संबोधन किया। अखिलेश यादव पर बोलते हुए सामने बैठी जनता ने अखिलेश के बारे में कई बार टिप्पणी की। एक युवक ने अखिलेश यादव के बारे में अंकल जी तक बोला। इस पर आकाश आनंद ने कहा कि यह आप बोल सकते हैं मैं नहीं।


नरेश सैनी प्रत्याशी घोषित
जनसभा के दौरान नरेश सैनी को नकुड़ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया। बसपा की तरफ से सहारनपुर देहात से फिरोज आफताब प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, जबकि बेहट से रोहित राणा का नाम तय माना जा रहा है।


यह रहे मौजूद

जनसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल, डॉ. मेघराज जरावरे, रजनीश बंधु, जनेश्वर प्रसाद, जगपाल सिंह, प्रताप सिंह, ऋषिपाल, रामकुमार शिंदे, अनिल कुमार पप्पू, रजनीश उजाला, मेहरबान प्रमुख, कुलदीप बालियान, सरफराज राइन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें