फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायोसेफ्टी लैब का परीक्षण

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज की प्रयोगशाला का ट्रायल करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायोसेफ्टी लैब (बीएसएल-2) का परीक्षण मंगलवार को किया गया। नमूनों की जांच करने के बाद उक्त नमूनों को पुन: जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. इंदु मेनन ने बताया कि प्रयोगशाला को मैनुअल तरीके से चलाया जा रहा है, जिसका ट्रायल किया गया है। नमूनों की जांच के उपरांत नमूनों को पुन: जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। मिलान सही पाए जाने पर लैब को सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा। डॉ. इंदु ने बताया कि भविष्य में ऑटोमेटिक मशीनें भी इंस्टॉल की जाएंगी, जिससे लैब की कार्य क्षमता बढ़ेगी। लैब की लागत के विषय में डॉ. संजीव ने बताया कि यह पूरी तरह से शासन स्तर पर तैयार कराई गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब के लिए केवल उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया है। डॉ. संजीव ने यह भी बताया कि लैब के सफल संचालन के लिए दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवाएं दे चुके मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में ही कार्यरत माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा शाक्य भी हैं, जिनका कुशल निर्देशन लैब के संचालन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, साथ ही कुछ पैरामेडिकल स्टाफ को भी लैब के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। डॉ. संजीव का कहना है कि लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन करेंगे।
सीएम ने दिए थे लैब चालू करने के आदेश
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब स्थापित करने की कवायद करीब साढ़े चार माह से चल रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान लैब शुरू होने की प्रगति के बारे में पूछा था। उसके बाद से प्रक्रिया तेज कर दी गई। कई दिन से मशीनों में इंस्टालेशन की प्रक्रिया चल रही थी, जो सोमवार को पूर्ण कर ली गई। मंगलवार को लैब में जांच का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

अब मेरठ, लखनऊ नहीं जाएंगे सैंपल
अभी तक जांच के लिए सैंपल, लखनऊ, मेरठ के साथ ही दिल्ली भी भेजे जाते थे। मगर अब तमाम जांचें सहारनपुर ही में हो सकेंगी। डॉ. प्रज्ञा शाक्य ने बताया कि वर्तमान में लैब का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण की जांच है। बाद में जरूरत के हिसाब से अन्य प्रकार की जांचें भी यहीं होंगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायोसेफ्टी लैब पूरी तरह तैयार है। हमने मंगलवार को नमूना लेकर जांच का ट्रायल किया है। इसके बाद नमूना लखनऊ भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मिलान किया जाएगा। लैब की स्थापना होना केवल मेडिकल कॉलेज ही नहीं, बल्कि सहारनपुर मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री स्वम बार-बार इसका संज्ञान ले रहे थे।
डॉ. दिनेश कुमार मार्तोलिया, प्राचार्य।
डीएम ने किया कॉलेज का निरीक्षण
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि मंगलवार को ज्यादातर व्यवस्थाएं लगभग दुरुस्त मिलीं। डीएम बीते करीब पांच दिन से लगातार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सदर एके सिंह भी रहे।

राजकीय मेडिकल कालेज की प्रयोगशाला का ट्रायल करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें