फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Accident: बाइक सवार मामा-भांजे को ट्रक ने कुचला, मृतक की बहन और भांजी घायल

Sun, 07 Apr 2024 08:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

 ट्रक के पहिए तले कुचले जाने से मनोज और अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोजी व रिहा गंभीर रूप से घायल हुई।
विज्ञापन
मृतक मनोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर स्थित चिलकाना रोड पर प्याज से भरे ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि मृतक की बहन और भांजी घायल हुई। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

बेहट रोड स्थित गांव ढमोला निवासी मनोज (19) पुत्र पाल्ला बाइक पर अपने भांजे अंकुश (5), बहन रोजी, भांजी रिहा (12) के साथ बाइक पर चिलकाना रोड से जा रहा था। गांव दमकड़ी के पास सामने से आते ट्रक ने बाइक में जोर टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए तले कुचले जाने से मनोज और अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोजी व रिहा गंभीर रूप से घायल हुई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक प्याज से भरा हुआ था। 
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में रिहा की टांग टूट गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मनोज के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें