फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक सवार लोगों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

Mon, 25 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे में मुख्य बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली। घटना के बाद बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार की रात यूपी रोडवेज बस सहारनपुर से गंगोह जा रही थी। चालक संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंबेहटा में मुख्य बस स्टैंड पर बाइक सवार कुछ लोगों ने उसको बस से नीचे खींच लिया। उसके व परिचालक सतीश के ऊपर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। चालक, परिचालक से हजारों रुपये की नकदी व परिचालक का निजी कैश छीन लिया। संजय ने बताया कि हमलावरों की संख्या 24 से ज्यादा थी। घटना से बस में सवार सवारियों में दहशत रही। वह बस से उतरकर भागने लगे, जिस कारण बस स्टैंड पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड को हटवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। हमलावरों की शिनाख्त कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें