फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी धीरज (41) सोमवार की देर रात दवा लेकर बाइक पर कोर्ट रोड की तरफ से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक कलक्ट्रेट से कुछ दूरी पर दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे धीरज बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल अवस्था में धीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जांच के बाद चिकित्सक ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें