फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम 

Fri, 29 Apr 2022 03:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

चिलकाना थानाक्षेत्र में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार की ट्राली के नीचे आ जाने से मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना थानाक्षेत्र में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार की ट्राली के नीचे आ जाने से मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव धौलाहेड़ी निवासी शुभम (19) पुत्र नरेंद्र चिलकाना से अपने दो अन्य साथी अंकुल तथा अमन के साथ बाईक पर सवार होकर अपने गांव धौलाहेडी वापस जा रहा था। सुल्तानपुर बाईपास मार्ग पर भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते हुए बाइक असंतुलित हो गई। 

यह भी पढ़ें: यूपी: अलविदा जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर में  हंगामा, लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन


बाइक चला रहा शुभम ट्राली के नीचे आ गिरा। ट्राली का पहिया उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। बाइक पर बैठे अंकुल तथा अमन सड़क के किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।शुभम को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकुल तथा अमन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


शुभम के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शुभम के पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। परिवार में शुभम का एक बड़ा भाई है तथा एक छोटी बहन है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला शुभम चिलकाना में एक कपडे की दुकान पर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें