देहरादून रोड़ स्थित टीपी के पास डम्पर से टकराने के बाद युवक मौत जमा भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सहारनपुर। देहरादून हाईवे पर राकेश केमिकल चौकी के पास सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बजरी और कटर लेकर डंपर जनता रोड की ओर से आ रहा था। हादसे के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
देहरादून हाईवे पर बाइक सवार उत्कर्ष (21) पिता नीरज कुमार टीपी नगर की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह मेन रोड की ओर आने लगा सामने से डंपर लेकर आ रहे चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उत्कर्ष पहिये के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टीपी नगर चौकी प्रभारी वीनू सिंह और जनकपुुरी पुलिस ने शव की पहचान दामोदरपुुरी कालोनी निवासी नीरज कुमार के बेटे उत्कर्ष के रूप में की।
जनकपुरी थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि बाइक सवार उत्कर्ष के साथ कोई युवती भी थी जो अलग स्कूटी पर थी। वह इसके पीछे आ रही थी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।