फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डिवाइडर से टकरा बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Wed, 22 Oct 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर के निकट बाइक सवार दीपक सैनी (20) पुत्र इसम सिंह निवासी टीचर कालोनी जनपद शामली की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की देर रात करीब एक बजे हुआ। दीपक अपने साथी जगपाल निवासी देवबंद के साथ बाइक पर सवार होकर देहरादून से लौट रहे थे। गणेशपुर के निकट पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जगपाल ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि दीपक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि उसके पास हेलमेट होता तो उसकी जान बच जाती। पुलिस ने बताया दोनों लोग देहरादून में फूल का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें