सरकार पर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप
राजन गौतम ने दावा किया कि शोभायात्रा की अनुमति पहले दी गई थी, लेकिन बाद में सरकार के इशारे पर उसे निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे दलित-मुस्लिम दंगा भड़काने की साजिश है।
जल्द शोभायात्रा निकालने की चेतावनी
भीम आर्मी नेता ने कहा कि जल्द ही पिठौरी गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी और विरोध करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
विधायक ने आरोपों को बताया निराधार
विधायक उमर अली खान ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि गुरुवार रात आसपा जिलाध्यक्ष सचिन खुराना के साथ दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई गई थी। दोनों पक्ष शोभायात्रा निकालने पर सहमत हैं और किसी को कोई आपत्ति नहीं है।