फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी को चंदा देने वालों की तलाश

Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने भीम आर्मी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है, जो भीम आर्मी को चंदा देकर उसकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। शब्बीरपुर बवाल के बाद अचानक सुर्खियों में आई भीम आर्मी को लेकर पुलिस गंभीरता दिखा रही है। पुलिस ने न सिर्फ भीम आर्मी के खातों की जानकारी कर ली है, बल्कि भीम आर्मी के खातों में चंदा देने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो भीम आर्मी के अब तक तीन बैंक खाते सामने आ चुके हैं, जिनमें भारी-भरकम धनराशि बताई जा रही है। इसे देख अधिकारियों का माथा भी ठनक गया है। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो भीम अर्मी को चंदा देकर उसे आर्थिक मदद दे रहे थे। पुलिस इस संगठन को पहले ही फर्जी बता चुकी है। पुलिस रणनीति के तहत भीम आर्मी को आर्थिक रूप से तोड़ने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें